sonipat wasika nawis arrested bribery tehsildar acb raid | सोनीपत में वसीका नवीस रिश्वत लेते गिरफ्तार: प्लाट की रजिस्ट्री के नाम पर लिए मांगे 1 लाख रुपए, तहसीलदार पर भी आरोप – Sonipat News

एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वसीका (नक्शा) नवीस यश मल्होत्रा को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इस रिश्वत कांड में गोहाना के नए तहसीलदार अभिमन्यु का नाम भी सामने आया है। फिलहाल

क्या है मामला जानकारी के अनुसार, गोहाना के खंदराई रोड पर 650 गज के एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए गांव गंगाना निवासी सतीश ने वसीका नवीस यश मल्होत्रा से संपर्क किया था। यश मल्होत्रा ने रजिस्ट्री के बदले प्रति गज एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की, जिसमें उसने नायब तहसीलदार अभिमन्यु का भी हिस्सा होने की बात कही।

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी

नायब तहसीलदार का नाम भी शामिल

एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और यश मल्होत्रा को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी यश मल्होत्रा और नायब तहसीलदार अभिमन्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रिश्वत कांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी यश मल्होत्रा को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि नायब तहसीलदार को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।