हरियाणा के सोनीपत में युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गांव के ही के दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों के अनुसार यही युवक मर्डर के बाद शव को घर के बाहर फेंक गए। सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची है और मामले की जां
।
मृतक की पहचान अंकित निवासी कामी गांव के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक प्राइवेट स्कूल में बस ड्राइवर था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

युवक अंकित की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अफसर।
तीन बजे गांव के युवक की बैठक में गया था अंकित परिजनों के मुताबिक अंकित एक प्राइवेट स्कूल में बस ड्राइवर था। करीबन 3 बजे अंकित अपने एक अन्य साथी दीपक के साथ नवीन की बैठक में गया था। जहां पहले से ही कई लोग बैठकर हुक्का पी रहे थे। इस दौरान करीबन 3.30 पर अंकित और नवीन की आपसी कहासुनी हो गई। जहां कहासुनी के बाद मामला लड़ाई झगड़े में बदल गया। आरोप है कि अंकित को तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
चार बजे शव घर के बाहर फेंक गए परिजनों के मुताबिक मौत के होने के बाद करीब 4 बजे नवीन और उसका साथी अजय बाइक पर अंकित का शव उसके घर के सामने फेंक कर चले गए। घर के बाहर शव पड़ा देख परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राउंडअप किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अंकित की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
आरोपियों पर मुकदमे दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच एसीपी जीत बेनीवाल का कहना है कि आरोपी नवीन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी कहना है कि मरने वाले अंकित पर भी मामला दर्ज है। हालांकि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के हथियार के निशान नहीं हैं लेकिन मारपीट के निशान जरूर हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद क्लियर होगा कि शरीर के किस हिस्से पर ज्यादा वार किए गए थे।
कई साल पहले पिता ने कर ली थी आत्महत्या अंकित स्कूल बस चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। कई साल पहले उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। वर्तमान में उसके परिवार में मां, बहन के अलावा पत्नी है। अंकित की मौत के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।












