कोई तो रोके! नहीं थम रही ‘महावतार नरसिम्हा’ की रफ्तार, कुल कमाई पहुंची नई ऊंचाईयों पर

कोई तो रोके! नहीं थम रही ‘महावतार नरसिम्हा’ की रफ्तार, कुल कमाई पहुंची नई ऊंचाईयों पर

03 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: ‘महावतार नरसिम्हा’ का बॉक्स ऑफिस जलवा बरकरार, 41वें दिन भी जबरदस्त कमाई; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पार                                                                                          साउथ सिनेमा की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महावतार नरसिम्हा रिलीज के 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। निर्देशक अश्विन कुमार की इस फिल्म को शुरुआती दिनों में भले ही धीमी शुरुआत मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर दिए।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, छठे मंगलवार यानी 41वें दिन फिल्म ने लगभग 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो सोमवार के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा है। वीकडे में इस तरह की ग्रोथ ने सभी को चौंका दिया है। अब फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 245 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर महावतार नरसिम्हा ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

थिएट्रिकल रन के आखिर में पहुंच चुकी इस फिल्म को लेकर अब ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महावतार नरसिम्हा को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है, हालांकि रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं है।