![]()
सोहना में सब्जी से भरी एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर बाइक पर पलट गई। हादसा दमदमा चौक पर हुआ। बाइक सवार महिला और युवक ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी जान बचा ली।
।
घटना देर शाम की है। पिकअप चालक मोहम्मद राहुल राजस्थान के अलवर से सब्जी लेकर दिल्ली के आजादपुर मंडी जा रहा था। ओवरलोडिंग के कारण पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान सामने से आ रही बाइक पर पिकअप पलट गई।
बाइक पर सवार महिला की पहचान खंड के गांव दौला की रहने वाली प्रीति के रूप में हुई है। बाइक चालक नूंह जिले के तावडू का निवासी था। हादसे में पिकअप चालक को भी कोई चोट नहीं आई। हालांकि बाइक पिकअप के नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।











