सोहा अली खान ने शेयर किया आसान पुल-अप्स करने का तरीका, जानें इसके जबरदस्त फायदे

सोहा अली खान ने शेयर किया आसान पुल-अप्स करने का तरीका, जानें इसके जबरदस्त फायदे

02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: सोहा अली खान इन दिनों एक्टिंग से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रहती हैं और फिटनेस को लेकर टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पुल-अप्स करती नजर आ रही हैं। सोहा ने इस एक्सरसाइज को सबसे मुश्किल बताया, लेकिन साथ ही इसके जबरदस्त फायदे भी गिनाए।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि पुल-अप्स आसान नहीं है, लेकिन इसे करने से शरीर को शानदार परिणाम मिलते हैं। यह बैक, शोल्डर और आर्म्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रिप स्ट्रेंथ को भी बेहतर करता है। सोहा ने यह भी बताया कि पुल-अप्स करने से पूरी बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और यह ओवरऑल फिटनेस के लिए बेहद फायदेमंद है।

उन्होंने पुल-अप्स करने का सही तरीका भी फैंस को बताया। इसके लिए पहले मसल्स को वॉर्मअप करना जरूरी है, फिर Lat pull-downs, Dumbbell curls और core प्लैंक्स जैसी एक्सरसाइज से बॉडी को मजबूत बनाना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे Assisted Pull-Ups करके इस अभ्यास में महारत हासिल की जा सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुल-अप्स न सिर्फ मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। खासकर टेनिस, गोल्फ, बॉलिंग या रॉक क्लाइंबिंग करने वालों के लिए यह एक्सरसाइज बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।