पंजाब में आज आसमान साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी, लू की चेतावनी जारी

24/04/2025 Fact Recorder

पंजाब में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और आज का मौसम साफ रहेगा, साथ ही धूप खिलेगी। 23 अप्रैल को बठिंडा में राज्य का सबसे उच्चतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बठिंडा के अलावा फिरोजपुर में 40.8, अमृतसर में 38.8, लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये आंकड़े बुधवार शाम 5:30 बजे तक के हैं। आज के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले 24 घंटों में लू का असर देखने को मिल सकता है।

लू का असर और चेतावनी                                                                                                    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में लू की चेतावनी जारी की है:

  • 25 अप्रैल: फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 26 अप्रैल: राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों जैसे बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, जहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 27 अप्रैल: चेतावनी का दायरा बढ़कर लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, पटियाला और बरनाला भी शामिल होंगे।

पंजाब में आज का मौसम

अमृतसर – राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 22 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।