Sirsa: Woman Goes Missing With Three Children From Jodhka Village nathusari kalan News

हरियाणा के सिरसा जिले में एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ लापता हो गई है। वह किसी को बताए बिना ही घर से निकली थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चों व महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी अनुसार, गांव जोधका निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 18 मार्च को सुबह 10 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। उनके साथ 11 वर्षीय बेटी, 7 वर्षीय बेटी और साढ़े 5 वर्षीय बेटा भी थे। उसने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की। कहीं से कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने डिंग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लापता महिला बाला की उम्र 30 साल है। वह गोरे रंग की और पतले शरीर की है। उसका कद 5 फुट 2 इंच है। गायब होते समय वह लाल रंग का सूट पहने थी और पैरों में हवाई चप्पल थी।

पुलिस ने पति की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 127(6) BNS के तहत थाना डिंग में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जुगलाल को सौंपी गई है। पुलिस ने प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।