![]()
ट्यूबवेल की काटी गई केबल का दृश्य ।
सिरसा जिले के रानियां में चोरों ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। सोमवार रात को खारियां गांव में करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों की केबल चोरी हो गई। किसानों को इस चोरी का पता तब चला, जब वे सुबह मोटर चालू करने गए और मोटर स्टार्ट नहीं
।
किसान बोले-नशेड़ी युवा कर रहे वारदात
पीड़ित किसानों में विनोद नैण, नरेंद्र नैण, शीशपाल और सुभाष खारियां शामिल हैं। किसानों का कहना है कि शरारती तत्वों ने यह चोरी की है। उनका मानना है कि कुछ नशेड़ी युवा नशे की पूर्ति के लिए ऐसी वारदातें कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने पुलिस थाना रानियां में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस का रवैया नहीं ठीक
किसानों ने कहा कि पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहा। पुलिस किसानों से चोरों के नाम पूछ रही है, तभी कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस के इस रवैये से किसान चिंतित हैं। मामले में पुलिस थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। किसानों ने मांग की है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।












