![]()
सिरसा के नागरिक अस्पताल में बना पोस्टमार्टम हाउस।
सिरसा के वुमेन नेशनल कालेज की छात्रा के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है। ससुराल वाले छात्रा के कालेज जाने से ऐतराज करते थे। अब मृतक छात्रा के पिता के बयान पर पति और सास पर आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। फिल
।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां निवासी मोहन लाल ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को उसने दो बेटियों 21 वर्षीय अंजू व निशा की सिरसा के नाथुसरी चौपटा के अंतर्गत गांव रूपावास निवासी संदीप व सुनील के साथ की थी। उसकी छोटी बेटी पिछले 15 दिन से अपने मायके भट्टूकलां में आई हुई थी। बेटी अंजू वूमेन नेशनल कालेज में बीए फाइनल की पढ़ाई करती थी। 28 मार्च को वह कालेज में गई थी और दोपहर करीब 2 बजे घर पर वापिस आई थी। शाम करीब 6.15 बजे उसे सूचना मिली कि अंजू ने घर की छत पर बने चौबारे या कमरे में पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह और उसका भाई सुभाष व भतीजा गांव रूपावास में पहुंचे तो अंजू को बेड पर लेटाया हुआ था। उसके गले पर रस्सी का निशान दिखाई दे रहा था। उसी समय वह सिविल अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच हो शिकायत में पिता मोहन ने आरोप लगाया कि अंजू को उसका पति संदीप और सास कमला कालेज जाने से मना करते थे। जिस कारण अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या हत्या की गई है। उसकी बेटी गर्भवती थी। जल्द पोस्टमार्टम करवाने के बाद कानूनी कारवाई गई।
घर पर ही करती थी तैयारी वहीं अंजू घर की छत पर बने कमरे पढाई करती थी। जब शाम पांच बजे तक वह नीचे नहीं आई तो पति संदीप ने छत के ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर लड़की मिली। इसके बाद उसे अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिवुमेन नेशनल कालेज छात्रा के सुसाइड केस में नया मोड़ पिता का आरोप-अंजू को कालेज जाने से करते थे मना; पति व सास पर केस दर्जया। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों को बुलाया हुआ है। इसके बाद शनिवार दोपहर को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।












