Sirsa Study Visa Canada Cheating 16 Lakhs Accused Arrest Update | सिरसा में 16 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार: कनाडा जाना चाहता था युवक, ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट संचालक ने मांगा कैश – Sirsa News

सिरसा पुलिस ने स्टडी वीजा पर कनाडा बचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी पकड़ा।

सिरसा में पुलिस ने 16 लाख की ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। सिरसा की सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम ने ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट के संचालक को काबू कर लिया है। उसने स्टडी वीजा पर कनाडा के टोरंटो शहर भेजने के नाम ये ठगी की है।

सिरसा एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सिरसा के रानियां रोड घंटाघर चौक सिरसा निवासी नवप्रिंस के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड में आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी।

इस संबंध में हरस्वरूप कॉलोनी फतेहपुर बेरी, दक्षिणी दिल्ली निवासी विनय कुमार और हाल गांव भरोखां जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह स्टडी वीजा पर विदेश जाने के लिए किंग एब्रॉड इंस्टीट्यूट पर तैयारी करता था।

इस दौरान नवप्रिंस का वहां आना-जाना था और कहता था कि उसने सैकड़ों बच्चों को स्टडी वीजा पर विदेश भेजा है। यदि किसी बच्चे को विदेश जाना हो तो उससे संपर्क कर सकता है।

स्पॉन्सरशिप मंगवाने के लिए जमा कराए 3 लाख इस दौरान पीड़ित युवक ने आईलेट्स क्लियर होने के बाद विदेश जाने की इच्छा जताई तो ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट के संचालक ने विदेश से स्टडी वीजा की स्पॉन्सरशिप मंगवाने व फाइल जमा करवाने के नाम पर 14 मई 2023 को 3 लाख 30 हजार रुपए जमा करवा लिए।

इस प्रकार पीड़ित युवक उनके चंगुल में पूरी तरह से फंस गया और उसे गुमराह करके स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना सिरसा में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने आरोपी नवप्रिंस को रानियां रोड घंटाघर चौक सिरसा क्षेत्र से काबू किया।

पहले से आरोपी दो अन्य मामलों में वांछित पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी इमिग्रेशन के दो अन्य मामलों में भी वांछित है। अभी मामले की जांच जारी है। जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।