![]()
रानियां में एक्सिस बैंक के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए रिटायर्ड एएसआई एवं किसान सुशील झोरड़।
सिरसा जिले के रानियां के गांव नथोर के किसान एवं हरियाणा पुलिस से एएसआई के पद से रिटायर्ड सुशील झोरड़ ने एक्सिस बैंक के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसान ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड लिया था। बैंक ने फसल का बीमा भी किया था। सुशील का आरोप है क
।
बैंक कर्मचारियों ने की बदसलूकी
किसान ने कई बार बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने उन्हें बार-बार टालते रहे। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। इससे परेशान होकर बुधवार सुबह उन्होंने बैंक के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। बैंक अधिकारियों ने किसान को मनाने की कोशिश की, लेकिन बीमा राशि न मिलने से नाराज किसान नहीं माना। प्रदर्शन की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों के साथ बैंक कर्मचारियों ने बदसलूकी की।
मामले को दबाने के हर संभव प्रयास
उन्होंने मामले को हाइलाइट करने से रोकने की भी कोशिश की। किसान के इस प्रकार अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की सूचना शहर में आज की तरह फैल गई। जिसके कारण बैंक के बाहर भारी भीड़ लग गई। घटना की कवरेज करने आए पत्रकारों के साथ बैंक अधिकारियों ने बदसलूकी की तथा मामले को दबाने के लिए हर संभव प्रयास किए।
किसान हरियाणा पुलिस में सेवा दे चुके
किसान सुशील झोरड़ हरियाणा पुलिस में सरकारी सेवा दे चुके है और हरियाणा पुलिस ने उनके बेहतरीन ड्यूटी को लेकर सम्मानित भी किया जा चुका है। इस बारे में बैंक प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया।निजी बैंक से प्रताड़ित नथोर के किसान ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन कर मीडिया को जानकारी देता हुआ











