![]()
विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को ज्ञापन देते वकील व अन्य।
सिरसा जिले के रानियां में बार एसोसिएशन ने एसडीएम कैंप कोर्ट की स्थापना के लिए विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर दो दिन के लिए कैंप कोर्ट लगवाने का आश्वासन दिया है। बार एसोसिएशन सचिव रणजीत विर्क ने बत
।
नियमित कोर्ट में अपग्रेड की मांग
इस न्यायालय का उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधा वालिया ने 21 मार्च 2024 को किया था। 28 मार्च 2025 को सिरसा सैशन कोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने रानियां का दौरा किया था। बार एसोसिएशन ने उनके समक्ष ग्राम न्यायालय को नियमित कोर्ट में अपग्रेड करने की मांग रखी। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि इसके लिए पहले रानियां तहसील को सब डिवीजन का दर्जा मिलना आवश्यक है।
इंटरनल कमेटी में रखने का आश्वासन
बार एसोसिएशन ने दो दिन के लिए एसडीएम कैंप कोर्ट लगाने का प्रस्ताव रखा। न्यायाधीश वशिष्ठ ने मामले को हाईकोर्ट की इंटरनल कमेटी में रखने का आश्वासन दिया। वर्तमान में रानियां के लोगों को न्याय के लिए ऐलनाबाद कोर्ट जाना पड़ता है। थाना रानियां के अधिकतर मामले ऐलनाबाद कोर्ट में ही देखे जाते हैं। लंबी दूरी के कारण लोगों को समय और धन दोनों की हानि होती है।
पीड़ितों को न जाना पड़े ऐलनाबाद
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक अर्जुन चौटाला को ज्ञापन सौंप तहसील परिसर रानियां में दो दिन के लिए एसडीएम. कोर्ट (कैंप एट रानियां) लगवाने के लिए आग्रह किया, ताकि थाना रानियां से संबधित गांवों के लोगों को रानियां कोर्ट परिसर में न्याय मिल सके और उनको न्याय के लिए लंबा सफर तय करके ऐलनाबाद ना जाना पड़े।
विधायक ने दिया आश्वासन
इस पर अर्जुन चौटाला ने रानियां बार एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रानियां में एसडीएम कैंप कोर्ट लगवाएंगे। इस अवसर पर वकील कृष्ण सहारण बालासर व नरेश जैन भी मौजूद रहे।












