सिरसा में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य।
सिरसा में ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऑटो मार्केट के पास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, उसी समय गंगानगर पेसेंजर ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक से न
।
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के हाथ में ओम लिखा है और साथ में प्रकाश नाम लिखा है। उम्र करीब 40 से 45 साल है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान की जा रही है।
अब मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से अभी मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सिरसा में रेल के नीचे आए व्यक्ति के हाथ पर लिखा ओम और प्रकाश नाम।
सफेद पजामा कुर्ता पहना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति ने सफेद पजामा कुर्ता पहना हुआ है। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी समय गंगानगर पेसेंजर ट्रेन आ रही थी तो वह उसकी चपेट में आ गया। चालक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मृतक किसी गांव से होने की संभावना जताई जा रही है।











