Sirsa Kumhar Dharamshala Raniyan Road Felicitation Ceremony Chief Guest Cabinet Minister Ranbir Gangwa Ruckus Over Pickpocketing Two Youths Police Organiser | सिरसा में मंत्री प्रोग्राम में जेब काटने पर हंगामा: युवक-आयोजकों की आपस में धक्का मुक्की; प्रोग्राम से बाहर निकाला – Sirsa News

सिरसा में रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में समारोह कार्यक्रम के बाहर बहस के दौरान युवक, आयोजक व पुलिस।

सिरसा में रानियां रोड पर स्थित कुम्हार धर्मशाला में रविवार दोपहर को सम्मान समारोह आयोजित होना था। इसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को बतौर मुख्य अतिथि आना था। इस बीच प्रोग्राम में एक व्यक्ति की जेब काटने पर हंगामा हो गया।

उस दौरान आयोजकों ने व्यक्ति की जेब काटते हुए युवक को देख लिया। इस पर आयोजकों ने दोनों युवकों को प्रोग्राम से बाहर जाने को कहा। जब युवक प्रोग्राम से बाहर आने लगे तो उनकी बहस हो गई। एक युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। इस बात को लेकर युवक और आयोजकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

इसका एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक और आयोजक आपस में धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक बोल रहे हैं कि उन्होंने पहले किसी को नहीं मारा। पहले उन पर हाथ उठाया है। पुलिस भी युवकों को पकड़ने की कोशिश करती है, पर आयोजक उनको पकड़ लेते हैं।

कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी भी वहां पर पहुंची। इसके बाद युवक को पुलिस गाड़ी से हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांकि, कुछ देर बाद आयोजक और सभा प्रधान भी थाने में पहुंच गए। उस दौरान दोनों पक्षों में सुलह हो गई और युवकों को छोड़ दिया।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आपस में सुलह हो गई है। दोनों युवक भी कार्यक्रम में आए हुए थे। उस दौरान यह मामला तूल पकड़ गया था। वहीं सभा प्रधान रामानंद का कहना है कि प्रोग्राम में किसी व्यक्ति की जेब काटते देखा तो यह मामला हो गया। जेब कटी नहीं थी, उससे पहले ही युवक को पकड़ लिया था।

जिस संस्था से जुड़ा, वो मानवता की भलाई के लिए कर रही काम कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा डेरा सच्चा सौदा में समय-समय पर हाजिरी लगाने के सवाल पर बोले कि हर किसी की आस्था है और आस्था होनी चाहिए। डेरा से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं। मैं जिस संस्था से जुड़ा हुआ हूं, वो संस्था मानवता की भलाई के लिए काम करती है। बहुत अच्छे विचार है और उन्होंने संस्था की स्थापना की थी, उनको बधाई देता हूं।

सिरसा में रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित समरोह में मौजूद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य पदाधिकारी।

सिरसा में रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित समरोह में मौजूद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य पदाधिकारी।

जनता के विश्वास व कल्याणकारी नीतियों से भाजपा को मिली तीसरी बार सत्ता : गंगवा हरियाणा प्रदेश बनने के बाद से लेकर अब तक कोई भी पार्टी ऐसी नहीं रही है, जिसकी लगातार तीसरी बार सरकार बनी हो। भाजपा ही अकेली पार्टी है, जिसने देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। जिस गरीब परिवार ने कभी सरकारी नौकरी के बारे में सोचा तक नहीं था, उस परिवार में आज सरकारी नौकरी देने का काम इस सरकार ने किया है।

ये सब जनता के विश्वास व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 2.5 लाख करोड़ का बजट पारित किया है, जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा है।

शहर में विकास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री गंगवा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि विभाग की छवि को सुधारा जाए। काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर निर्माण सामग्री की क्वालिटी में किसी तरह की कमी पाई गई तो अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सिरसा में रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य।

सिरसा में रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य।

कांग्रेस पार्टी एक गुट बनी- गंगवा कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक गुट बन गई है, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला का गुट बना हुआ है। कांग्रेस ने गरीबों के साथ धोखा किया है। अपनी सत्ता में कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया है।

इस समारोह में डूंगर राम गैदर विधायक सूरतगढ़ एवं पूर्व चेयरमैन माटी कला बोर्ड राजस्थान व प्रहलाद टाक, चेयरमैन माटी कला बोर्ड राजस्थान, अशोक वर्मा पूर्व चेयरमैन एचएलआरडीसी हरियाणा, गुरुदेव राही पूर्व चैयरमेन, नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, माटी कला बोर्ड हरियाणा व रामानन्द निराणिया प्रधान, जिला कुम्हार सभा सिरसा उपस्थित रहे।