सिरसा में जेई के घर चोरी: रॉड से तोड़ा मैन गेट का ताला, कैश और जेवर ले गए, पड़ोस में था जागरण – Sirsa News

सिरसा की फ्रेंडस कॉलोनी में जेई के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद।

हरियाणा के सिरसा में मार्केटिंग बोर्ड में कार्यरत एक जेई के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर से लगभग 50 हजार रुपए कैश और सोने की अंगूठी चुरा ली। चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह चोर

इस मामले में सिरसा की खैरपुर चौकी पुलिस को शिकायत दी गई है। चोर पहले घर के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इसके बाद मेट गेट और अंदर के गेट का ताला तोड़ते हैं। बाद में एंट्री कर बेडरूम में रखी अलमारी में रखा कैश और सामान चोरी कर लिया।

जेई के मकान से चोरी की वारदात के दौरान मुंह पर कपड़ा लगा सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखते हुए युवक।

जेई के मकान से चोरी की वारदात के दौरान मुंह पर कपड़ा लगा सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखते हुए युवक।

खास बात है कि इस चोरी के साथ अन्य एरिया में भी दो से तीन चोरियां हुई है। ऐसे में पुलिस को इन चोरियों में एक ही गिरोह के शामिल होने का शक है। अभी पुलिस चोरों को तलाश नहीं पाई है। जब खैरपुर चौकी पुलिस से बात की तो कहा कि चोरों के वीडियो में चेहरे पहचान में नहीं आ रहे। इसलिए सीआईए और एसटीएफ टीम को वीडियो भेजी हुई है। जल्द पता चल जाएगा।

पत्नी पहले ही गई थी शादी में

पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी बकशीश कुमार ने बताया कि वह मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय सिरसा में जेई के पद पर कार्यरत है। गत शुक्रवार रात को पड़ोस में ही जागरण था। उसकी पत्नी किरण पहले ही रिश्तेदारी में किसी शादी में गई हुई थी। वह भी रात 10.30 बजे मकान को ताला लगा जागरण में चला गया।

जेई के घर पर चोरी के दौरान गेट पर खड़ा चोर, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जेई के घर पर चोरी के दौरान गेट पर खड़ा चोर, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मकान में अंदर देखा तो बिखरा मिला सामान जब वह देर रात्रि को वापस लौटा तो मकान का बाहर और अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जब मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे लगभग 50 हजार रुपए और सोने की अंगूठी और अन्य कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

आईओ बोले- मामले की जांच कर रहे हैं जेई बकशीश ने बताया कि उसने रविवार को जांच अधिकारी अनिल कुमार से फोन पर बात की थी तो उन्होंने कहा कि तफ्दीश कर रहे हैं। अभी चोरों का पता नहीं चला है। इसकी सीसीटीवी कैमरे की वीडियो बाकी टीम को भेजी हुई है। यह चोरी रात्रि 2 बजकर 18 मिनट पर हुई थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।