31/March/2025 Fact Recorder
हरियाणा में इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार तो हो गया है। मगर संगठन विस्तार में परिवारवाद ज्यादा नजर आ रहा है। इनेलो में घर के ही सदस्यों को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय पदों की जिम्मेदारियां दी गई है। चाहे वह खुद अभय चौटाला हो या सुनैना, कर्ण चौटाला व
अर्जुन चौटाला
अर्जुन चौटाला 2019 में राजनीति में उतरे आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां ने बताया कि अर्जुन चौटाला साल 2019 में पूरी तरह राजनीति में उतरे। इससे पहले वह खेतीबाड़ी व बिजनेस कार्य संभालते थे। 2019 में आईएसओ का गठन हुआ और उनको राष्ट्रीय प्रभारी बने। पूरे हरियाणा में घूमे और सभी जिलों में आईएसओ के प्रधान बनाए। जब किसी कालेज व यूनिवर्सिटी में धरने-प्रदर्शन होते थे तो वह खुद वहां जाते और छात्र हित में उनके साथ खड़े होकर प्रदर्शन में शामिल होते। हाल ही में उन्होंने एचएयू की डॉ. दिव्या फोगाट की हत्या का मुद्दा विस में उठाया था। जब किसी छात्र संगठन को जरूरत होती या उनको सूचित करते तो वह खुद आते थे। अर्जुन अपने हलके के साथ सिरसा व फतेहाबाद में शुरू से ही सक्रिय रहे हैं। शादी समारोह या किसी अन्य कार्यक्रम में वह शामिल होने के लिए जाते हैं। आईएसओ छात्र संगठन की जिम्मेदारी के बाद रानियां विस से विधायक बनकर वह विधानसभा तक पहुंचे।

साहिलदीप कस्वां
कोर कमेटी लेती है फैसला आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है कि परिवारवाद हो। यह पार्टी की कोर कमेटी बैठक होती है और उसी में फैसले लिए गए हैं। अभय चौटाला को कोर कमेटी ने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति दी है। इससे पहले वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं थे।

सुनैना चौटाला
किसे क्या जिम्मेदारी मिली चौ. अभय सिंह चौटाला – इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान सुनैना चौटाला – महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी कर्ण चौटाला – युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला – आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिलदीप – जिलाध्यक्ष से आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष