सिरसा मे हरियाणा रेडियो संचालक से छीनाझपटी रानियां बाजार से घर आ रहे थे, वाल्मिकी चौक पर बाइक सवार युवक ने दिया अंजामl

23/April/2025 Fact Recorder

वारदात के बाद कमीज की फटी जेब दिखाते हुए रेडियो संचालक अनिल।

सिरसा में एक हरियाणा रेडियो संचालक से छीनाझपटी हो गई। रेडियो संचालक रानियां बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में वाल्मिकी चौक के पास बाइक सवार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। संचालक अनिल कुमार ने बताया कि वह रोजाना की भांति दुकान बंद करने केl

रात सवा 9 बजे दुकान से घर के लिए निकले थे

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के एफ ब्लॉक 255 नंबर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी रानियां बाजार में हरियाणा रेडियो के नाम से दुकान है। सोमवार रात करीब सवा 9 बजे वह HR 24F 4268 नंबर सुजुकी स्कूटी पर सवार होकर अपने एफ ब्लॉक शिक्षा में जा रहे थे। वह रानियां बाजार में शिव चौक होते हुए जा रहे थे। सिविल अस्पताल रोड की ओर वाल्मिकी चौक के पास एक बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मारा झपटा

अनिल ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कमीज की दाहिनी जेब पर झपटा मारा और नुकुली चीज से उसे फाड़ दी, जिसमें 10 हजार रुपए रखे थे। जब फाड़ते हुए 10 हजार रुपये निकाल ले गए। उसे स्कूटी के गिरने का डर था, जिस कारण रोक नहीं सका और युवक बाइक को तेजी से भगा रहे थे।

सिविल अस्पताल की ओर भाग गए

अनिल ने बताया कि उसने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सिविल अस्पताल की ओर भाग गए। इसके बाद जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी को सूचना दी।