sirsa-ghukawali-hafed-godown-wheat-theft-two-drug-addicts-caught-villagers | सिरसा में चलते ट्रक से गेहूं चोरी का खुलासा: दो युवकों ने नशे के लिए फेंके थैले, ग्रामीणों ने पकड़े – dabwali News

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों युवक।

सिरसा जिले के गांव घुकावाली में हैफेड गोदाम से गेहूं की चोरी का मामला सामने आया है। गोदाम से पन्नी वाला मोटा जा रहे ट्रक में दो युवक चढ़ गए। उन्होंने गांव घुकावाली के मेन बस स्टैंड के पास गेहूं के दो थैले सड़क पर फेंक दिए। सड़क किनारे बैठे लोगों ने य

ड्राइवर ने किए पुलिस के हवाले

वहीं ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और ट्रक ड्राइवर को सौंप दिया। पूछताछ में युवकों ने नशे के लिए गेहूं चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान बसंत (पिता अमर सिंह) और रवि कुमार (पिता विनोद कुमार) के रूप में हुई है। दोनों पन्नी वाला मोटा गांव के रहने वाले हैं। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गोदाम में मिलते थे एक-दो थैले कम

ट्रक ड्राइवर के अनुसार पहले भी गोदामों के बीच माल ढुलाई के दौरान एक-दो थैले कम मिलते थे। इससे ड्राइवर पर संदेह होता था। आज की घटना से स्पष्ट हो गया कि नशेड़ी युवक ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।