![]()
घायल का साला महेंद्र घटना के बारे में जानकारी देते हुए।
सिरसा में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण व्यक्ति को काफी चोटें आई और पांव में दो जगह फ्रेक्चर हो गया। घायल व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता है। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
।
जानकारी के अनुसार सिरसा शहर के कल्याण नगर के गली नंबर पांच निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह 250 रुपए में प्रतिदिन ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार शाम को वह बच्चों के लिए दूध लेने कल्याण नगर से सुरजभान राम की दुकान से पैदल जा रहा था। वह रोड से नीचे कच्चे रास्ते पर चल रहा था। तभी पीछे से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी।
रात को स्कूटी के लाईट भी नहीं थी। वरना मुझे भी दिख जाता। इसके बाद आसपास की ढाणी के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसकी मदद की। उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अभी पांव व हाथों में चोट ज्यादा आई है।
चालक हुआ फरार
मनोज के साले ने बताया कि उससे ही 200 रुपए लेकर यह दूध लेने के लिए गए थे। सफेद रंग की स्कूटी थी और वह भाग गया। वह सीधा अस्पताल आ गए। मौके पर पीसीआर भी आ गई थी। बाद में स्कूटी चालक को देखा तो वह नहीं मिला। ई-रिक्शा चलाकर अपना काम चला रहे थे।
पत्नी की पहले ही हो चुकी मौत
मनोज कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह ई-रिक्शा चलाकर अपना घर गुजारा चला रहा हूं। अब यह हादसा हो गया और पांव टूट गया। घर खर्च के लिए कमाना मुश्किल हो जाएगा। उसकी मांग है कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई करवाई जाए।












