![]()
सिरसा जिले की डबवाली पुलिस ने बस कंडक्टर पर हमला करने और सीसीटीवी कैमरा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मात्र 15 घंटों के भीतर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के अनुसार घटना शेरगढ
।
इसके बाद उन्होंने कंडक्टर पर हमला कर दिया और बस का सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लिया।
बठिंडा-हनुमानगढ़ रूप पर काम
जानकारी के अनुसार पीड़ित कंडक्टर अजय कुमार गिद्दड़बाहा मुक्तसर (पंजाब) का रहने वाला है, बठिंडा-हनुमानगढ़ रूट पर काम करता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मौजगढ़ के जसप्रीत सिंह और विशाल, तथा अबूबशहर के कमल, अजीत उर्फ जीतू, अजय सिंह और राजवीर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया सीसीटीवी कैमरा भी बरामद कर लिया है।
दूसरे दिन दूसरे कंडक्टर को भी घेरा
वहीं अगले दिन उसकी जगह गए दूसरे कंडक्टर के साथ गांव अबूबशहर बस अड्डा पर उसकी तलाश में बस को घेर कर कुछ लड़कों ने उसके बारे में पूछा। 14 अप्रैल 2025 को घटना एक अन्य कंडक्टर के साथ हुई। 15 अप्रैल 2025 को जब वह शाम को हनुमानगढ़ से बठिंडा को बस में टिकट बनाते हुए जा रहा था, तभी गांव शेरगढ़ के बस अड्डा पर बस रुकी, तो कुछ हथियारबंद लड़के बस में चढ़ गए व उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
सवारियों के हस्तक्षेप करने पर वे धमकी देकर बस में लगा सीसीटीवी कैमरा सबूत मिटाने की मंशा से चुराकर भाग गए।
कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस
थाना शहर में अभियोग न.120 धारा 221 132 3(5) 189(2) 189(4) 191(2) 191(3) BNS व धारा 3 Prevention of Damage to Public Property Act, 1984 (PDPPA) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर तत्परता दिखाते हुए 6 युवकों को काबू किया है।
आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर मामले के बारे में गहनता से पूछताछ करके वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।












