Sirsa-Dabwali-kurangawali-village-electric-wire-sparking-wheat-crop-destroyed-update | डबवाली में किसानों ने जताया रोष, मुआवजे की मांग: बिजली की तारों से फसल जलने का मामला, सरकार को चेतावनी – dabwali News

गांव कुरंगावाली में रोष जताते किसान।

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के कुरंगावाली गांव में बिजली की तारों से निकली चिनगारी ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। 13 अप्रैल की सुबह किसान कुलविंद्र सिंह और गुरजीत सिंह के खेतों में तारों की स्पार्किंग से आग लग गई। हादसे में लगभग

बिजली मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

हरियाणा किसान मंच ने मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री अनिल विज को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम फसली सीजन से पहले तारों की मरम्मत नहीं करता। इससे बार-बार हादसे होते हैं और नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है।

तारों की मरम्मत न करने देने की चेतावनी

किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वे निगम को तारों की मरम्मत नहीं करने देंगे। गुरदीप सिंह के अनुसार यह समस्या सिर्फ कुरंगावाली तक सीमित नहीं है। कई अन्य गांवों में भी ऐसी स्थिति है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर वकील सिंह, गुरवंत सिंह, जयपाल सिंह, मग्घर सिंह, गुरजीत सिंह, सुखदीप सिंह, नायब सिंह, इकबाल सिंह सहित अन्य किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।