Sirsa Chandigarh Administration State Level Award Honoured NSS Volunteer Pooja Village Nyoli Khurd Dhani Matrashyam Hisar Haryana student Punjab University Update | सिरसा की पूजा चंडीगढ़ प्रशासन से सम्मानित: पंजाब यूनिवर्सिटी से कर रही एमए, गणतंत्र दिवस परेड में बतौर डिप्टी कमांडर जिम्मेदारी निभाने वाली इकलौती – Sirsa News

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एनएसएस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर हरियाणा की पूजा को सम्मानित करते हुए चंडीगढ शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी व अन्य अधिकारी।

हरियाणा की पूजा को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कुल छह एनएसएस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया, जिनमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल रही। पूजा उन तीन लड़कियों में से एक है और हरियाणा और पंजाब यूनिव

दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 42सी में स्थित चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में हुआ। इस समारोह में पूजा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया। पूजा ने एनएसएस के माध्यम से कई सामाजिक कार्यों में भाग लिया।

पूजा हिसार जिले के गांव न्योली खुर्द ढाणी मात्रश्याम की रहने वाली है। पूजा पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की स्टूडेंट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयं सेविका है। फिलहाल पूजा जांगड़ा पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए (राजनीति विज्ञान) की पढ़ाई कर रही है। पूजा ने अपनी स्नातक की डिग्री भी पीयू से प्राप्त की थी।

इस दौरान चंडीगढ़ से शिक्षा सचिव आईएएस प्रेरणा पुरी, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान और एनएसएस राज्य लियाजन अधिकारी डॉ. नेमीचंद गुलिया उपस्थित रहे। इस अवॉर्ड के तहत पांच हजार रुपए इनाम राशि, मेडल एवं प्रमाण-पत्र मिलता है। इससे एनएसएस सेवाओं में आगे बढ़ने पर पूरी इकाई संभालने में भी बड़ी जिम्मेदारी या अधिकारी रैंक तक कोटा मिलता है।

एनएसएस वॉलंटियर को ऐसे मिलता है सम्मान चंडीगढ़ प्रशासन हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छह एनएसएस वॉलंटियर को सम्मानित करता है, जिसमें तीन लड़के और तीन लड़कियां होती है। इसके लिए कम से कम तीन साल तक एनएसएस में सेवाएं आवश्यक है। जागरूकता रैली जैसे नशा मुक्ति, पर्यावरण अभियान, ड्रग्स या शराबबंदी के खिलाफ अभियान में योगदान दिया हो।

एनएसएस एक्टिविटी में बेहतर प्रदर्शन हो। तभी सम्मानित होने का मौका मिलता है।

इनमें रहा योगदान पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक हटाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पौधरोपण, स्वच्छ भारत मिशन, अंगदान और रक्तदान जागरूकता के साथ चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना शामिल है।

गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2024 में बतौर डिप्टी कमांडर की जिम्मेदारी संभाली पूजा ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2024 में भाग लिया और डिप्टी कमांडर (एनएसएस दस्ते) के रूप में नेतृत्व किया था। ऐसा करने वाली हरियाणा और पंजाब यूनिवर्सिटी से इकलौती स्वयं सेविका रही है। इसके लिए उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी और ग्राम पंचायत न्योली खुर्द, जम्भशक्ति एनजीओ एवं कई संस्थाओं ने सम्मानित किया।

राज्यपाल भी कर चुके सम्मानित कुछ दिन पहले ही पूजा को चंडीगढ़ और पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप में उनकी भागीदारी के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने उनके अनुभवों को जाना और 10,000 रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा की।

परिवार का पूरा सहयोग पूजा को समाज सेवा की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली। उनके पिता राजेश जांगड़ा हरियाणा रोडवेज में हिसार डिपो में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है और कुशल मैकेनिक भी है। उनकी माता शीला देवी हिंदी विषय की अध्यापिका है।