Sirsa BJP MLA Devender Attri Uchana Assembly Seat Budget Information New Development Work | सिरसा पहुंचे उचाना विधायक: देवेंद्र अत्री बोले- सिरसा हमारे हरियाणा का दिल है, साथ लेकर चलेंगे, बजट पर भी दी जानकारी – Sirsa News

सिरसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री बजट विषय पर चर्चा में जानकारी देते हुए। साथ में अन्य भाजपा नेता।

हरियाणा के उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री रविवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सिरसा हमारे हरियाणा का दिल है। सिरसा को साथ लेकर चलेंगे। हरियाणा सरकार ने पिछले 10 सालों में सभी क्षेत्र का एक सामान विकास किया है।

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पहले की सरकार में किसको नौकरियां मिलती थी। योग्य उम्मीदवार भी बिना नौकरी रह जाते थे। अब भाजपा सरकार ने सभी को एक सामान रोजगार दिया है। हर घर में बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिली है। इससे सभी को क्षेत्रवाद से छुटकारा मिला है। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

नकली बीज बेचने वालों को होगी सजा

विधायक अत्री ने नकली बीज और डंकी रास्ते से विदेश भेजने वाली ट्रैवल एजेंसियों पर जवाब देते हुए बताया कि सरकार ने नकली बीज बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए सजा का प्रावधान किया है और गलत तरीके से विदेश भेजने वाली ट्रैवल एजेंसी पर भी सरकार लगाम कसने का काम करेगी।

पत्रकार वार्ता में बजट विषय पर जानकारी देते हुए उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। साथ में मौजूद अन्य भाजपा नेता।

पत्रकार वार्ता में बजट विषय पर जानकारी देते हुए उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। साथ में मौजूद अन्य भाजपा नेता।

सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार रहे साथ में मौजूद रविवार को सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। उनके साथ मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल और भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा अब सिरसा में मजबूती की तैयारी में विधायक देवेंद्र अत्री ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को उचाना सीट पर विधानसभा चुनाव 2024 में हराया था। अब सिरसा में भी भाजपा ने अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसलिए उनको बजट पर चर्चा के लिए यहां भेजा और सिरसा में होने वाले नए विकास कार्य के बारे में जानकारी दी। हाल ही में भाजपा को निकाय चुनाव में जीत मिली है।