10 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Rihanna के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद रिहाना ने अपने घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है और एक फोटोशूट को भी फिलहाल टाल दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 मार्च को महिला दिवस के दिन एक महिला ने रिहाना के घर के बाहर करीब 10 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जांच में आरोपी की पहचान इवान्ना ऑर्टिज के रूप में हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की घटना से कुछ दिन पहले इवान्ना ऑर्टिज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर रिहाना को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट भी की थी। उसने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वह रिहाना से सीधे बात करना चाहती है और उसके बारे में छिपकर बात करने की बजाय सामने आने को कहा था। उसके बाद भी उसने कई पोस्ट किए, जिससे अंदेशा हुआ कि वह सिंगर को लेकर कुछ योजना बना रही थी।
बताया जा रहा है कि यह फायरिंग रिहाना के Beverly Hills स्थित घर के बाहर हुई थी, जहां वह अपने पार्टनर रैपर A$AP Rocky और अपने बच्चों के साथ रहती हैं। घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन गोलियां घर के गेट पर लगीं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
फा*यरिंग की इस घटना के बाद रिहाना और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है और उन्होंने अपने घर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है













