वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूज़ियम के पास गोली*बारी, इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौ*त

22 मई  2025 ,FACT RECORDER

वॉशिंगटन डीसी में बुधवार शाम यहूदी म्यूज़ियम के पास गोली*बारी की एक घटना में इस्राइली दूतावास के कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने दी।

नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह घटना वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूज़ियम के पास हुई, जो एफबीआई के फील्ड ऑफिस से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है।

उन्होंने कहा, “यहूदी म्यूज़ियम के पास इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की आज रात बेरहमी से ह*त्या कर दी गई। हम इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे। कृपया पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी को जल्द न्याय के कटघरे में लाएंगे।”