10 March 2025: Fact Recorder
Lalit Modi Vanuatu Passport Cancel: भारतीय बिजनेसमैन रहे ललित मोदी ने नए देश वातुआतु की नागरिकता ली थी। हालांकि अब इस देश के पीएम ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दे दिया है। इससे ललित मोदी को तगड़ा झटका लगा है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष रहे ललित मोदी को वानुआतु से तगड़ा झटका लगा है। ललित मोदी ने भारत की नागरिकता छोड़कर वानुआतु की नागरिकता ले ली थी। हालांकि अब वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। उन्होंने ललित मोदी के पासपोर्ट को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया है। वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत का कहना है कि मैंने नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है।
PM जोथम ने बताई वजह
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने के पीछे की वजह भी सामने रखी है। उनका कहना है कि पिछले 24 हमें ललित मोदी के बारे में बड़ी जानकारी मिली है। भारत सरकार ने ललित मोदी के लिए अलर्ट नोटिस भेजा था। न्यायिक साक्ष्य के अभाव में इंटरपोल इस नोटिस को 2 बार खारिज कर चुका है। वानुआतु का पासपोर्ट रखना कोई अधिकार नहीं बल्कि एक विशेषाधिकार है। लोगों को वैध आधारों पर ही इस देश की नागरिकता लेनी चाहिए।