26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: हरियाणा के अंबाला में कैंट थाना एसएचओ पर दुकान के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 24 नवंबर को राय मार्केट में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में एसएचओ को दुकान के बाहर रखे रैक को लात मारते और हाथ से गिराते हुए देखा जा सकता है, जिससे बैटरी पानी की बोतलें और रैक दोनों टूट गए।
70 वर्षीय दुकानदार विजय सभ्रवाल का कहना है कि घटना के समय वह अंदर आराम कर रहे थे और उन्हें एक युवक ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर, एसएचओ का कहना है कि कई दिनों से दुकानदारों को बाहर से सामान हटाने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वीडियो सामने आने के बाद बगल की दुकान के मालिक ने भी आरोप लगाया कि उनका फ्लेक्स बोर्ड भी एसएचओ ने फाड़ा है। दुकानदारों ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाई अनुचित है।













