![]()
गोशाला में गाय को हरा चारा खिलाते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।
फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शिवनंदी गोशाला का दौरा किया। उन्होंने गोमाता को हरा चारा खिलाया और गुड़ अर्पित किया। इस दौरान सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि नवचेतना का प्रतीक
।
सुभाष बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संस्कृति और परंपराओं को मजबूत कर रहा है। साथ ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है।
गोसेवा समाज कल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा
उन्होंने आगे कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज कल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने गोशाला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बराला ने कहा कि टोहाना की शिव नंदीशाला में बेहतर तरीके से गायों को रखा जाता है तथा स्वयं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया, धर्मपाल सैनी, विनीत सिंगला, धर्मपाल सैनी, पार्षद रिंकू गर्ग, पार्षद जगमेल कटारिया समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सांसद ने सभी नागरिकों को हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।











