Shimla Youth Congress Protests Outside ED Office News Update | शिमला में ED ऑफिस के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: नेशनल हेराल्ड केस में एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, PM का पुतला फूंका – Shimla News

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

शिमला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा फाइल चार्जशीट मामले में ईडी ऑ

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना से की गई राजनीति करार दिया। कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर मोदी सरकार का पुतला फूंका और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केंद्र सरकार की गलत नीतियों का मजबूती से विरोध कर रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उसी सन्दर्भ में आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।