Shimla Three Girls Missing 48 Hours News Update | शिमला में 3 लड़कियां लापता: 16 वर्षीय नाबालिग डीसी ऑफिस जाने के लिए निकली; दो बाजार गई थी – Shimla News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 48 घंटों में तीन लड़कियां लापता हो गई हैं। शिमला के कृष्णा नगर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिला उपायुक्त ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। वह शाम तक वापस नहीं लौटी।

.

कृष्णानगर में रहने वाली लड़की की मां ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार ने दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल सका।

इससे एक दिन पहले छोटा शिमला थाना क्षेत्र से दो और लड़कियां लापता हुई हैं। मेहली क्षेत्र की रहने वाली ये लड़कियां बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। इनमें से एक नाबालिग है। दोनों लड़कियां अभी तक घर वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस ने तीनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।