![]()
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते निदेशक व मंच पर मौजूद जेम के अधिकारी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट का 23वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसजेवीएन के निदेशक अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि
.
शासकीय मानदंडों को समझने का आग्रह
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा, एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि वेंडर डेवलपमेंट मीट एमएसएमई के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने वेंडरों से एसजेवीएन की प्रापण नीतियों और शासकीय मानदंडों को समझने का आग्रह किया।
वेंडरों के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण
मीट में एमएसएमई, एनएसआईसी और जेम के अधिकारियों ने वेंडरों के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। वेंडरों ने भी कंपनी के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ओपन फोरम का आयोजन किया गया। इसमें प्रापण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मनमीत गुप्ता (डिप्टी सीवीओ), राजीव अग्रवाल (सुन्नी डैम एचईपी प्रमुख), जेएस नैय्यर (एनएमएचपीएस प्रमुख), विकास मारवाह (रामपुर एचपीएस प्रमुख) और विवेक शर्मा (एलएचईपी प्रमुख) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।











