Home Himachal Shimla Inter-state drug smuggling gang busted  | शिमला में अंतरराज्यीय नशा तस्करी...

Shimla Inter-state drug smuggling gang busted  | शिमला में अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह पकड़ा: जम्मू-कश्मीर से जुड़ा कनेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार – Shimla News

शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान मिशन क्लीन भरोसा जारी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बीते दिनों मोती शर्मा नामक व्यक्ति को न्यू शिमला से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 23.720 ग्राम हे

.

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि मोती शर्मा जम्मू-कश्मीर के एक शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहा था। वह शिमला और हमीरपुर में नशे की सप्लाई करता था।

बहन के खाते के जरिए पैसे किए ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार शातिर नशे की बिक्री से मिले पैसे अपनी बहन के खाते के जरिए सरिता नाम की एक महिला के खाते में ट्रांसफर करता था। यह महिला जम्मू कश्मीर के अखनूर की रहने वाली थी।

उसका खाता जम्मू कश्मीर में है। जिसके बाद शिमला पुलिस की एक टीम मामले में जांच के लिए जम्मू-कश्मीर के अखनूर पहुंची और वहां सरिता से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि सरिता के बैंक खाते का इस्तेमाल उसका बेटा राहुल करता था। जिसके बाद पुलिस ने राहुल से पूछताछ की और राहुल ने सब सच उगल दिया। कि वह अपने मामा अशोक खजुरिया उर्फ शर्मा उर्फ बिल्ला के साथ इस नशे की अवैध धंधे में शामिल है।

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने राहुल शर्मा को 19 अप्रैल को शाम करीब 5:35 बजे बालूगंज से गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक खजुरिया की तलाश जम्मू-कश्मीर में की गई, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने उक्त महिला सरिता का बयान भी दर्ज करा लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले जांच जारी है।