Home Himachal Shimla Illegal Liquor 15 Thousand Plus Bottle Seized News Update | शिमला...

Shimla Illegal Liquor 15 Thousand Plus Bottle Seized News Update | शिमला में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़: 15 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Shimla News

फागू के तलाई क्षेत्र से मिली अवैध शराब।

शिमला के ठियोग में पुलिस ने अवैध शराब के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। फागू के तलाई क्षेत्र से पुलिस ने देसी और विदेशी शराब की 15,000 से ज्यादा बोतलें बरामद की हैं। थाना ठियोग के एसआई सुनील कुमार की टीम को नांगल देवी में गश्त के दौरान सूचना मिली

.

छापेमारी में देसी शराब ऊना नंबर 1 की 13,800 बोतलें और संतरा नंबर 1 की 144 बोतलें मिलीं। बीयर में किंगफिशर की 540 और टुबॉर्ग की 672 बोतलें बरामद हुईं। विदेशी शराब में कई प्रमुख ब्रांड की बोतलें मिलीं। इनमें रॉयल स्टैग व्हिस्की के 33 केस और ब्लेंडर्स प्राइड के 11 केस शामिल हैं।

साथ ही व्हिस्लर का 1 केस, वन मोर वोडका के 3 केस और ओल्ड मोंक रम के 4 केस बरामद हुए। इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 9 केस, मैकडॉवेल्स नंबर 1 के 9 केस और सिग्नेचर की 33 बोतलें भी जब्त की गईं। पुलिस ने गोल्फर शॉट की 34 बोतलें (750 एमएल) भी बरामद कीं। कुल मिलाकर देसी शराब के 1,162, अंग्रेजी शराब के 76 और बीयर के 101 डिब्बे जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।