कभी अख़बार और लेमन जूस बेचकर किया गुज़ारा, आज 100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन है ये एक्ट्रेस

कभी अख़बार और लेमन जूस बेचकर किया गुज़ारा, आज 100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन है ये एक्ट्रेस

23 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  आज हम बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस की कहानी बता रहे हैं, जिनकी इंडस्ट्री में एंट्री का जमकर विरोध हुआ था। लेकिन अपने टैलेंट, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने न सिर्फ पहचान बनाई, बल्कि आज वह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह आइटम गर्ल और सफल बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। यहां बात हो रही है सनी लियोन की।

सनी लियोन ने साल 2011 में शादी करने के बाद 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इससे पहले वह एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं, जिस वजह से उनकी बॉलीवुड एंट्री पर काफी विवाद हुआ और विरोध भी झेलना पड़ा। बावजूद इसके, सनी ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी लियोन ने संघर्ष की शुरुआत बेहद कम उम्र में कर दी थी। उन्होंने कभी अख़बार बेचे, कभी बर्फ हटाने का काम किया और कभी लेमन जूस बेचकर अपना गुज़ारा किया। एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि उनके माता-पिता हमेशा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सीख देते थे।

सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था। पढ़ाई के दौरान वह अमेरिका में भी रहीं और उनके पास कनाडा और अमेरिका दोनों की नागरिकता है। हालांकि, कई साल पहले सनी ने भारत को अपना घर बना लिया।

बॉलीवुड में सनी ने 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म 2’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं ‘बेबी डॉल’, ‘लैला मैं लैला’ और ‘पिंक लिप्स’ जैसे आइटम सॉन्ग्स से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सनी लियोन एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने साल 2018 में क्रूएलिटी-फ्री कॉस्मेटिक ब्रांड Star Struck लॉन्च किया। इसके अलावा 2021 में उन्होंने पेटा-अप्रूव्ड वीगन एथलेटिक ब्रांड में भी निवेश किया।

अगर नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोन की कुल संपत्ति करीब 115 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई और अमेरिका में आलीशान घर हैं। साथ ही उनके कार कलेक्शन में मासेराती घिबली नेरिसिमो, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, BMW 7 सीरीज और ऑडी A5 जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सनी लियोन का सफर आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।