11:55 AM, 29-2025
मिथुन राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि दसवें भाव में आज गोचर कर रहे हैं। कुंडली का दशम भाव करियर, नौकरी और मान-सम्मान का होता है। ऐसे में आपके लिए शनि का गोचर अच्छा साबित होगा। शनि का आपके कर्म भाव में आने पर आपको हर एक क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव हो सकते हैं। यहां से शनि की सातवीं द्दष्टि आपके चौथे भाव में पड़ने से जमीन-जायदाद में अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं।
Shani Gochar 2025: दुर्लभ संयोग में होगा शनि का राशि परिवर्तन, दिखेगा इन राशियों पर शुभ असर
11:48 AM, 29-2025
वृषभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
न्याय और कर्मफलदाता शनि आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी होकर आज आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही अनुकूल स्थिति होगी। जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि अगर शुभ स्थिति में हैं और मजबूत हैं तो यह गोचर अच्छा साबित होगा। लंबे समय से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ के भरपूर मौके आएंगे।
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों को साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति
11:39 AM, 29-2025
मेष राशि पर शनि के राशि परिवर्तन का असर
आज न्याय के देवता शनि ढाई वर्षों बाद अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व प्राप्त है। शनि में मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। आपकी राशि में शनि देव द्वादश भाव में होंगे। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होने पर मेष राषि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करने पड़ सकता है।
11:22 AM, 29-2025
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में आएगा परिवर्तन
आज जैसे ही शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे वैसे ही कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और कुछ पर शुरू हो जाएगी। शनि के गोचर से मकर राशि वालों पर से साढ़ेसाती उतर जाएगी,वहीं मेष राशि पर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। सिंह और धनु राशि पर शनि के राशि परिवर्तन करने से ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर से ढैय्या खत्म हो जाएगी।
11:07 AM, 29-2025
Shani Lucky Zodiac Sign: इन राशियों के लिए शनि का गोचर होगा लाभकारी
कर्क राशि
शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि में शनि देव चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। भाग्य भाव में होने के कारण कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से भी यह गोचर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि देव आपके पंचम भाव पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान शनि चांदी का पाया धारण कर मीन राशि में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर कई दृष्टियों से उत्कृष्ट साबित होगा। इस गोचर के दौरान आप जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे, उससे आपको लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
शनि देव मीन राशि में गोचर करने के बाद आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का चांदी का पाया कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मार्च महीने के बाद धीरे-धीरे सुधरने लगेगी। धन से संबंधित कई मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी।
10:58 AM, 29-2025
Shani Gochar Live 2025: आज शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपके ऊपर इसका प्रभाव
आज शनि का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि आज यानी 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता हैं कि आज के दिन मीन राशि में गोचर करने से पहले पांच प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध, राहु और चंद्र मौजूद होंगे। शनि के मीन राशि में आने 6 ग्रहों का संयोग बनेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मीन राशि में जून 2027 तक रहेंगे। सभी नौ ग्रहों शनिदेव को सबसे धीमा चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के महा राशिपरिवर्तन का क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।











