चंडीगढ़ में सनसनीखेज घटना: बंद कमरे में देवर-भाभी के श*व मिले, पुलिस जांच में जुटी

26 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के सेक्टर-41 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर के बंद कमरे से दो श*व बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृ*तक देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। दोनों के श*व फांसी के फंदे से लटके मिले हैं, जिससे शुरुआती तौर पर आ*त्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

दोनों श*वों को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त के कारणों पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल जांच जारी है।