16 मई, 2025 Fact Recorder
शिमला: पति ने पत्नी की बेरहमी से ह*त्या कर श*व को जलाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नृशंस ह*त्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौ*त के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को आंगन में बनी एक खाती (अदरक बीज रखने के लिए बना गड्ढा) में डालकर आग के हवाले कर दिया।
मृ*तक की पहचान गुलशन (28), निवासी गांव धरैंया, डाकखाना साधूपुल, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी तोताराम उर्फ बॉबी, निवासी गनपेरी के खिलाफ ह*त्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गुलशन और तोताराम की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनका एक चार वर्षीय बेटा भी है। ह*त्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।












