व्यापारी द्वारा अवैध गेहूं के भंडार पर छापा मारते एसडीएम
हरियाणा के नूंह के जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला की सभी अनाजमंडियों में जीरो टोलरेंस नीति के तहत खरीद कार्य व भंडारण करने व रिकार्ड मैनटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में एसडीएम तावड़ू संजीव कुमार की ओर से निरंतर आढ़तियों
।
गेहूं का भंडारण करना नियमों के विपरीत
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रकार का गेहूं का भंडारण करना नियमों के विपरीत था, जिससे संबंधित ट्रैडर्स की ओर से मार्केट फीस की भी चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहा है। इस प्रकार की खामियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भंडारण मार्केट फीस की चोरी व निजी तौर पर गेहूं का स्टॉक करने का मामला पाया गया, जिसकी कोई सूचना संबंधित ट्रैडर्स द्वारा नहीं दी गई थी। इस मामले में मार्केट कमेटी के अधिकारी नियमानुसार कार्यवाही कर रहे हैं।

पुन्हाना अनाज मंडी में बड़े पैमाने पर हो रही फीस चोरी
पुन्हाना में बड़े पैमाने पर चल रहा फीस चोरी का खेल
जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी पुन्हाना में मार्केट फीस चोरी करने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिसकी जानकारी होते हुए भी अधिकारी अंजान बने हुए हैं। व्यापारियों द्वारा गोदामों में बिना रिकॉर्ड के भारी मात्रा में गेहूं और सरसों की फसल स्टॉक किया हुआ है। तावडू की तरह अगर पुन्हाना अनाज मंडी के आसपास बने गोदामों को चेक किया जाए तो बड़ी मात्रा में गेहूं और सरसों का अवैध भंडार मिल सकता है।











