यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में आज स्कूल-कॉलेज बंद, कई जिलों में प्रशासन ने जारी किए आदेश

यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में आज स्कूल-कॉलेज बंद, कई जिलों में प्रशासन ने जारी किए आदेश

04 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: उत्तर भारत में बारिश-बाढ़ का असर: कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद                              उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अवकाश की पुष्टि अपने-अपने विद्यालय से अवश्य करें।

उत्तर प्रदेश:
मेरठ, हापुड़, मथुरा, आगरा और हाथरस समेत कई जिलों में प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।

मेरठ: नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 सितंबर को बंद रहेंगे।

हापुड़: नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल 4 सितंबर को बंद रहेंगे।

मथुरा: 3 और 4 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद।

आगरा: सभी बोर्डों के स्कूल 4 सितंबर को बंद रहेंगे।

हाथरस: 8वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी।

हिमाचल प्रदेश:
भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

हरियाणा:

अंबाला: सभी स्कूल और कॉलेज 4 सितंबर तक बंद।

झज्जर: सभी सरकारी, निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 6 सितंबर तक बंद।

कैथल: 4 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

रोहतक: सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद।

पंजाब:
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि राज्यभर के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर से हालात फिलहाल गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।