Satnali Mahindergarh, the SDM inspected the purchase of mustard Social Welfare News updet | महेंद्रगढ़ में सरसों खरीद का एसडीएम ने निरीक्षण किया: अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, अब तक 20 किसानों के टोकन काटे गए – Mahendragarh News

सतनाली अनाज मंडी में एसडीएम अनिल कुमार सरसों का निरीक्षण करते हुए

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की सतनाली अनाज मंडी में एसडीएम ने सरसों खरीद का निरीक्षण किया। और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अब तक 20 किसानों के टोकन काटे गए हैं।

सरसों की खरीद व्यवस्था को लेकर एसडीएम अनिल कुमार यादव ने वीरवार को सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसडीएम ने किसानों एवं आढ़तियों की समस्याओं से सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के बारे निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में फसल बिक्री में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने किसानों से फसल सुखाकर मंडी में लाने की अपील की ताकि खरीद एजेंसियों को कोई परेशानी न हो। मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्थाओं के साथ साथ किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पानी और बिजली के पुख्ता इंतजाम होने चाहिएं।

सतनाली अनाज मंडी में एसडीएम अनिल कुमार सरसों का निरीक्षण करते हुए

सतनाली अनाज मंडी में एसडीएम अनिल कुमार सरसों का निरीक्षण करते हुए

आढ़तियों को बारदाने को लेकर सम्बंधित समस्या का अधिकारी उचित प्रबंध करें। खरीद कार्य के साथ-साथ उठान का कार्य भी सुचारू रूप से चालू रहे। ताकि मंडी में खरीद कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे।

कृषि विपणन बोर्ड की सेक्रेटरी नकुल ने बताया कि सरकार द्वारा सरसों का 5950 रूपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट निर्धारित किया गया है। कोई भी किसान आकर अपनी फसल मंडी में टोकन कटवाकर बेच सकता है। अब तक 20 किसानों के टोकन काटे गए हैं।