Home Breaking Sanam Teri Kasam की एक्ट्रेस Mawra Hocane ने की शादी, धोनी की...
Hindi English Punjabi

Sanam Teri Kasam की एक्ट्रेस Mawra Hocane ने की शादी, धोनी की पत्नी साक्षी का कमेंट देख शॉक्ड हुए लोग

Thu, 06 Feb 2025: Fact Recorder

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने शादी कर ली है। वह बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी के साथ निकाह किया है। दोनों की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का एक कमेंट भी वायरल हो रहा है।

  1. पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने की शादी
  2. अभिनेत्री ने फैंस के साथ शेयर की वेडिंंग तस्वीरें
  3. धोनी की पत्नी साक्षी के कमेंट को देख हैरान हुए लोग

 प्यार के महीने फरवरी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में नजर आने वाली अभिनेत्री को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। मावरा ने खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर करके इस बात की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की अचानक शादी ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। इसके अलावा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने भी एक कमेंट मावरा हुसैन की पोस्ट पर किया है।

मावरा की वेडिंग फोटोज हुई वायरल

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया है। इस खास पल की रोमांटिक तस्वीरें उन्होंन अपने फैंस के साथ स्पेशल नोट के साथ शेयर की। मावरा के प्रशंसक तो उनकी शादी की खबर मिलने के बाद शॉक्ड भी हो गए हैं। मावरा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अराजकता के बीच, मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने 5 फरवरी की तारीख और  MawraAmeerHoGayi का हैशटेग जोड़ा है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।

सेलेब्स दे रहे हैं शुभकामनाएं

मावरा के शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस की बहन उरवा और उनके जीजा फरहान सईद ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटाया है।