![]()
इसराना के गांव पुठ्ठर में बैठक करते संयुक्त किसान मोर्चा के लोग।
पानीपत में इसराना के गांव पुठ्ठर में संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बुधवार को बैठक की अध्यक्षता महावीर सिंह ने की, जबकि जिला प्रधान सुरेंद्र मलिक ने नेतृत्व किया। मोर्चा के जिला सहसंयोजक सुनील दत्त ने केंद्र और राज्य सरकार की न
।
सुनील दत्त ने बताया कि देश में हर तीन घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। किसान कर्ज और बढ़ती खेती लागत से परेशान हैं। फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
कृषि कानून लागू करने की कोशिश का आरोप
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार फिर से तीन कृषि कानूनों को नई कृषि नीति के जरिए लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार से कई मांगें रखीं। इनमें सभी किसानों के कर्ज माफ करने, बिना ब्याज के ऋण देने और ऋण सीमा बढ़ाने की मांग शामिल है।
कृषि बजट बढ़ाने की मांग
किसानों ने कृषि बजट बढ़ाने की मांग की। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की मांग रखी। उन्होंने कृषि को मनरेगा से जोड़ने और मजदूरी बढ़ाने की भी मांग की। बैठक में ब्लॉक स्तर की कमेटी का गठन किया गया।
महावीर को प्रधान, संजय सिंह और जग महेंद्र को उप प्रधान, सुरेश और सुबे सिंह को सचिव तथा दयाल सिंह और राजवीर सिंह को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया।











