02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Entertainment Desk: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि विवाह लिंग भावना मंदिर में सुबह के समय सम्पन्न हुआ, जिसमें केवल 30 मेहमान मौजूद थे और समांथा ने लाल साड़ी पहनी थी। हालांकि समांथा और राज की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे के पोस्ट “डेस्पेरेट लोग…” ने भी चर्चाओं को हवा दी है। 2024 से दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आती रही हैं।













