18 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड के मशहूर राइटर और प्रोड्यूसर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान का इलाज फिलहाल ICU में चल रहा है।
सलमान खान, जो अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर व्यस्त हैं, तुरंत अस्पताल पहुंचे। उनके साथ अलवीरा खान अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी अस्पताल में नजर आए। सलमान हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए काफी चिंतित दिखाई दिए, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैन्स में चिंता फैल गई।
सलीम खान के स्वास्थ्य की अचानक बिगड़ने की सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
सलीम खान बॉलीवुड में एक दिग्गज स्क्रीनराइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘शोले’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पटकथा लिखी और अपने करियर में 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किए।
सलमान खान और उनके भाई सोहेल और अरबाज़ खान हमेशा अपने पिता का सम्मान करते आए हैं। सलीम खान ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान उन्हें हमेशा इज्जत देते हैं और यही उन्हें गर्व महसूस कराता है।
यह खबर फैन्स और बॉलीवुड जगत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, और लोग सलीम खान के स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हैं।











