Saksham Yuva Yojana fraud, Sirsa employment office scam, government password misuse, fake Google sheet scam | Update News | सिरसा के रोजगार कार्यालय में 14.22 लाख का गबन: निलंबित क्लर्क ने किया सरकारी पासवर्ड का यूज, फर्जी गूगल शीट बनाकर घोटाला – rania News

जिला रोजगार कार्यालय के क्लर्क को पुलिस ने काबू किया।

सिरसा पुलिस ने सक्षम युवा योजना में धोखाधड़ी के मामले में रोजगार कार्यालय के एक निलंबित क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरकारी पासवर्ड का दुरुपयोग कर फर्जी गूगल शीट के जरिए 14 लाख 22 हजार रुपए का गबन किया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार फ्रेंड्स कॉलोनी हिसार रोड सिरसा का रहने वाला है। मुकेश कुमार ने 30 सितंबर 2020 से 28 दिसंबर 2020 के बीच सरकारी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल किया। इस बीच वह कार्यालय में नियुक्त भी नहीं था। उसने अपनी फर्जी गूगल शीट बनाकर अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ पहुंचाया।

दो दिन के रिमांड पर आरोपी

जिला रोजगार कार्यालय की शिकायत पर सिविल लाइन थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान गबन की राशि की बरामदगी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।