सैनी सरकार का फैसला: 8 नगर निगम, 72 नगर पालिका व परिषदों में पार्षदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी

10 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Haryana Desk: हरियाणा सरकार ने 8 नगर निगमों और 72 नगर पालिकाओं/नगर परिषदों में पार्षदों को किया मनोनीत                                                                                                              हरियाणा सरकार ने राज्य की स्थानीय निकायों में पार्षदों की नियुक्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश की आठ प्रमुख नगर निगमों में तीन-तीन पार्षदों को मनोनीत किया है, जिससे कुल 24 पार्षदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई है।

इन नगर निगमों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और हिसार शामिल हैं। प्रत्येक निगम में तीन पार्षदों को मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा, राज्य की 72 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी दो से तीन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। यह फैसला राज्य सरकार की स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।