Saffron Flag Hoisted At Ghazi Mian S Dargah In Sikandra Prayagraj – Amar Ujala Hindi News Live – Prayagraj News:सिकंदरा में गाजी मियां की दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, वीडियो वायरल; पुलिस बोली

अमर उजाला नेटवर्क, बहरिया (प्रयागराज)

द्वारा प्रकाशित: आकाश दुबे

अद्यतन सूर्य, 06 अप्रैल 2025 09:41 अपराह्न IST

प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे में फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।


केसर का झंडा सिकंद्रा प्रार्थना में गज़ी मियां एस दरगाह में फहराया गया

झंडा फहराते कार्यकर्ता
– फोटो : X @common000786Om


लोडर



विस्तार


सिकंदरा स्थित सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव सुरक्षा सम्मान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा झंडा फहरा दिया। परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर दरगाह को हटाने की मांग की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब प्रदर्शनकारी जा चुके थे। एसीपी पंकज लवानिया ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो