पंजाब विधानसभा में हंगामा: प्रताप बाजवा और अमन अरोड़ा में तीखी बहस

10 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  Punjab विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष Aam Aadmi Party और Indian National Congress के बीच तीखी बहस हो गई।

कांग्रेस विधायक Tript Rajinder Singh Bajwa ने राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर सवाल उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में 9 मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिनमें से कुछ बन चुके हैं, कुछ शुरू होने वाले हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं।

इस पर नेता विपक्ष Partap Singh Bajwa ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने 16 सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी का काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है।

अमन अरोड़ा और बाजवा में तीखी नोकझोंक

बहस के दौरान जब कैबिनेट मंत्री और आप के प्रदेश अध्यक्ष Aman Arora बोलने के लिए खड़े हुए तो बाजवा ने आपत्ति जताई और कहा कि सवाल स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया है, इसलिए जवाब भी वही दें।

इस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें यह बताने का अधिकार नहीं है कि कौन बोलेगा और कौन नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 2017 में कांग्रेस ने 5 मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था, लेकिन एक भी नहीं खोला

हरपाल चीमा का आरोप

विवाद बढ़ने पर वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष बाजवा ने सदन के अंदर मां-बहन की गालियां दीं, जिससे सदन की मर्यादा भंग हुई। उन्होंने स्पीकर से बाजवा से माफी मंगवाने की मांग की।

सदन में इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।