Rohtak murder case Devavrata Sadar police station Haryana | रोहतक में युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी काबू: पहले कार चढ़ाने का किया प्रयास, फिर लोहे की पाइप से किया हमला – Rohtak News

रोहतक में युवक की हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

रोहतक के गांव टिटोली निवासी देवव्रत की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने देवव्रत पर लोहे की पाइप से हमला किया था। हमले में लगी चोटों के कारण देवव्रत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश क

थाना सदर प्रभारी रिषभ सोढी ने बताया कि 17 मार्च को टिटोली निवासी देवव्रत की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि देवव्रत अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे देवव्रत अपने गांव के बाहर बनी नहर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने की कोशिश की थी। देवव्रत ने अपना बचाव किया और बाइक मिट्टी के ढेर पर गिर गई।

लोहे की पाइप से किया हमला थाना सदर प्रभारी रिषभ सोढी ने बताया कि कार से उतरे 5 से 6 आरोपियों ने लोहे की पाइप व पिस्टल से देवव्रत से हमला किया। आरोपियों ने देवव्रत के पैरों पर वॉर कर दोनों टांगे तोड़ दी। शोर सुनकर भीड़ इक्ट्ठा होते देख युवक मौके से फरार हो गए। देवव्रत को इलाज के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, जहां 23 मार्च को देवव्रत की मौत हो गई।

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में देवेंद्र उर्फ काला निवासी टिटोली, इंद्रजीत निवासी नसीरपुर सोनीपत, आशीष निवासी लाढोत व वीरेंद्र निवासी रिठाल नरवाल शामिल है। वहीं, सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने किया वारदात का खुलासा जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि करीब 2 साल पहले होली के दिन सुरेन्द्र व देवेन्द्र उर्फ काला का देवव्रत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी दौरान देवेन्द्र उर्फ काला ने गांव में नया घर बनाया, जिसको बेच कर देवेंद्र शहर में रहने लगा। पंचायती तौर पर झगडे को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया। देवेंद्र जब भी गांव जाता तो दोनों पक्षों में तनाव रहता था।