![]()
रोहतक के महम में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोतल और 39 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
।
थाना लाखनमाजरा पुलिस के अनुसार मुख्य सिपाही दिनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम जींद-रोहतक रोड पर चांदी बस अड्डा पुल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव चांदी में एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ में युवक की पहचान चांदी गांव के रहने वाले कर्मबीर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











